उज्जैन न्यूज़प्रशासनिक
महाकाल में प्रशासनिक सर्जरी पर असंतोष, ठोस कार्रवाई की मांग उज्जैन | महाकालेश्वर मंदिर में भ्रष्टाचार.

महाकाल में प्रशासनिक सर्जरी पर असंतोष, ठोस कार्रवाई की मांग
उज्जैन | महाकालेश्वर मंदिर में भ्रष्टाचार, अनियमितता, मनमानी के मामले में विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा एक महीने से हस्ताक्षर अभियान, झांझ-मंजीरा वादन, ज्ञापन सौंपकर आंदोलन किया जा रहा है। इसके चलते मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष व कलेक्टर शशांक मिश्र ने कुछ कर्मचारियों को पद से हटाकर व्यवस्था में सुधार के प्रयास किए। महासंघ के नगर जिला अध्यक्ष देवेंद्र शाह लाला ने प्रशासनिक सर्जरी पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कलेक्टर से प्रशासक सहित सहायक प्रशासनिक अधिकारियों को पद से हटाकर योग्य अधिकारियों को पदस्थ करने की मांग की।