उज्जैन : सीएए के समर्थन में ‘हम भारत के लोग’ की चार किमी लंबी रैली, 300 मीटर लंबा तिरंगा लेकर निकले

Ujjain News – उज्जैन| राष्ट्रीय सुरक्षा मंच ने सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली निकाली। इसे ‘हम भारत के लोग’…
उज्जैन| राष्ट्रीय सुरक्षा मंच ने सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली निकाली। इसे ‘हम भारत के लोग’ का नाम दिया। इसमें 300 मीटर लंबा तिरंगा लेकर निकले। आगर रोड स्थित सामाजिक न्याय परिसर से रैली दाेपहर एक बजे राष्ट्रगान और बंगाली महिलाओं द्वारा किए शंखनाद के बाद शुरू हुई। इसमें सबसे अागे देश भक्ति गीताें की धुन पर डीजे वाहन चल रहा था। पीछे साधु-संत, विभिन्न समाज संगठनों के प्रतिनिधि, व्यापारी एसाेसिएशन के पदाधिकारी, भाजपा नेता-कार्यकर्ता शामिल थे। इसमें लोगों के हाथाें में सीएए के समर्थन में स्लाेगन लिखी तख्तियां, छाेटे-बड़े तिरंगे अाैर बैनर व पाेस्टर थे।
फोटो : अशोक मालवीय
ऐसे जुटाई भीड़ : रैली के लिए अघोषित रूप से भाजपा और संघ के पदाधिकारी-कार्यकर्ता जुटे रहे, गांव-गांव जाकर जनसंपर्क किया। 10 दिन पहले से तैयारी शुरू की, बूथ स्तर अाैर समाज प्रमुखाें के साथ रोज 10-10 बैठकें हुई।
रैली में…
65 से ज्यादा समाज और संगठनों के प्रतिनिधि शािमल।
45 मिनट लगे एक स्थान से रैली गुजरने में।
4 किमी लंबी थी रैली।
6 किमी का सफर तय किया।
2 घंटे निकली रैली।