अमर सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

अमर सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख
लखनऊ. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अमर सिंह के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कार्यालय की तरफ से किए ट्वीट में कहा गया, ” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने राज्य सभा सांसद अमर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर सिंह एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की हैं।”
आपको बता दें कि अमर सिंह का सिंगापुर में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे। सिंह का 2011 में किडनी का प्रतिरोपण हुआ था और वह लंबे समय से बीमार थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, “वरिष्ठ नेता और सांसद अमर सिंह के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ।” दिन की शुरुआत में पूर्व समाजवादी नेता सिंह ने ट्विटर पर संदेश लिखकर बाल गंगाधर तिलक की सौवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी थी और लोगों को ईद की बधाई दी थी।